शांति नगर गार्डन में अवैध वसूली के आरोप को समिति ने बताया निराधार, सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर| वार्ड-17, शांति नगर स्थित गार्डन में आयोजन को लेकर शांति नगर कल्याण समिति व गहोई वैश्य समाज आमने-सामने आ गए हैं। एक दिन पहले गहोई वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने विधायक, मेयर व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समिति के सचिव संदीप शुक्ला पर अवैध वसूली व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। वहीं बुधवार को इस मामले को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने भी विधायक, निगम व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने गहोई वैश्य समाज द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, तथ्यहीन और निराधार बताया है। समिति ने स्पष्ट किया कि गार्डन नगर निगम द्वारा बनवाया गया है और इसके रखरखाव की जिम्मेदारी समिति के द्वारा की जा रही है। समिति के अनुसार गार्डन व सामुदायिक भवन में होने वाले कार्यक्रमों के लिए न्यूनतम शुल्क एवं सुरक्षा निधि का निर्धारण समिति की सामान्य सभा में सर्वसम्मति से किया गया है, जो सभी पर समान रूप से लागू है। समिति का कहना है कि गहोई वैश्य समाज के पूर्व अध्यक्ष आरके गंधी को शुल्क एवं सुरक्षा निधि संबंधी नियमों की जानकारी दी गई थी। इस पर उन्होंने राशि देने से इनकार कर दिया था। बाद में निर्धारित राशि जमा की गई, जिसकी रसीद भी दी गई। कार्यक्रम के बाद सुरक्षा निधि की राशि वापस कर दी गई, जिसका प्रमाण समिति के पास उपलब्ध है। इस मामले में समिति के संरक्षक डॉ. योगेश गुप्ता, सचिव संदीप गुप्ता, अरविंद गुप्ता सहित अन्य ने प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *