कोरबा| ग्राम तरदा निवासी गुरुबार दास पिता स्व.शंकर दास ने कलेक्टर को एक शिकायत पत्र सौंपा है। जिसमें कहा है कि कबीर चबूतरा के व्यवस्थापक के रूप में वे कार्यरत हैं। उनके पूर्वज बोधन दास वल्द चिल्गा बाबा की समाधि मठ ग्राम तरदा में बना हुआ है। जिस पर विगत कई वर्षों से चौका आरती कार्यक्रम सामाजिक स्तर पर समय समय पर किया जाता है। उक्त समाधिमठ के आधिपत्य की भूमि का रिकार्ड ऑनलाइन दुरुस्त कराया जाए। अन्यथा समीप से के ही जमीन क्रेताओं द्वारा मठ को क्षति पहुंचाई जा सकती है।


