भाजपा कार्यालय के नए भवन का भूमिपूजन 2 को होगा

कोरबा | भाजपा कार्यालय के नए भवन का भूमिपूजन 2 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने रायपुर स्थित सीएम निवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया है। इसके बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों से मिलकर आमंत्रित किया गया। सभी ने आयोजन में सहभागिता के लिए आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू समेत अन्य वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों से मिलकर भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *