कॉलेज के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

कोरबा | इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब व एनसीसी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शासकीय नवीन कॉलेज पाली में एसआईआर 2026 और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. पुष्पराज और स्वीप नोडल अधिकारी रीता के मार्गदर्शन में हुआ। प्राचार्य डॉ. लाजरस ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और उनकी ओर से मतदान करना अनिवार्य है। रैली का नेतृत्व एनसीसी प्रभारी सहायक प्राध्यापक वर्षा लकड़ा ने किया। कार्यक्रम में कैंपस एम्बेसडर ईशा और सोम सोनी ने छात्रों को मतदाता शपथ दिलाई। रैली के दौरान छात्राओं ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो जैसे स्लोगन से जागरूक किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *