भिलाई| गणेश मंदिर, हुडको में श्री गणेश जयंती के अवसर पर 22 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सुबह 8.30 बजे से अभिषेक, शाम 6.15 बजे से अथर्वशीर्ष का पाठ और शाम 7.15 बजे महाआरती और प्रसाद वितरण होगा। आयोजन हुडको महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल कर रहा है।


