भिलाई | पंचशील पंजाबी एसोसिएशन, भिलाई द्वारा लोहड़ी पर्व, पंजाबी पैलेस, सेक्टर-5 में पंजाबी गीतों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा ने सभा के सदस्यों का परिवार सहित स्वागत किया। साथ ही लोहड़ी और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। सभा ने समाज के वरिष्ठ सदस्यों को याद किया। छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा रायपुर से पहुंचे सदस्यों का सम्मान किया गया। जबलपुर से आए गायक जसवीर सिंह संधू ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। जितेंद्र उप्पल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यह जानकारी श्रीराम ओबराई ने दी।


