रामचरित मानस का गायन शुरू पहले दिन कलश यात्रा निकाली

भास्कर न्यूज | हरदीबाजार बोकरामुड़ा कोरबी स्थित दुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही रामचरित मानस का गायन शुरू हुआ। पहले दिन गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जो कर्मा नृत्य की थाप पर गांव का भ्रमण करते हुए दुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहां विधिवत कलश स्थापना की गई। अब 9 दिनों तक रामचरित मानस का गायन और प्रवचन होगा। इस दौरान रामचरित मानस का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में रामावतार वैष्णव, दुलीचंद राठौर, रामेश्वरी देवी राठौर, अजय राठौर, विजय राठौर, देवचरण राठौर, बिरजू राठौर, कार्तिक राम राठौर, देवी राठौर, नीलमणि राठौर, पुष्पेंद्र राठौर, लखन लाल राठौर, कृष्ण कुमार पटेल, फेकू राम यादव, अशोक कुमार यादव, विपिन राठौर, बाउला दास, बीर सिंह, विष्णु सिंह, धरम लाल राठौर, जगेश्वर साहू, रामायण राठौर, सम्मे सिंह, दोशरण सिंह, देवेंद्र राठौर, तुला राम, दिलीप राठौर, गणपति यादव, प्रदीप राठौर, गुलाब राठौर, मिथुन केंवट, अमरीका पटेल, लखपति यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *