शालेय शिक्षक संघ का वार्षिक कैलेंडर विमोचित

कोरबा| शालेय शिक्षक संघ, कोरबा के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026 का विमोचन सोमवार को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया। मंत्री देवांगन ने कहा कि भविष्य निर्माता शिक्षक समाज को सदैव छात्र हित में सकारात्मक कार्य करें और शिक्षा के माध्यम से सशक्त समाज का निर्माण करें। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शालेय शिक्षक संघ जिला इकाई कोरबा द्वारा संभाग प्रभारी भवदीप दुबे के मार्गदर्शन व प्रांतीय पदाधिकारी रामचरण साहू, जिलाध्यक्ष वेदव्रत शर्मा के नेतृत्व में कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम किया। संघ के वार्षिक कैलेंडर विमोचन के अवसर पर शालेय शिक्षक संघ के जिला सचिव घनश्याम प्रसाद रस्तोगी, जिला पदाधिकारी महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ईश्वरी तिवारी, सह प्रभारी हेमलता राठौर, जिला पदाधिकारी वीरू गुप्ता, वेगेंद्र साहू, राकेश एक्का, उदय शर्मा, गणेश राम प्रजापति, खगेंद्र कौशिक, आरती सराफ, पायल साहू, सरिता आदिले, ललिता तिवारी, ममता राज, आरती केशरवानी, ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी-उपरोड़ा विनोद चंद्रा, ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा भानू प्रसाद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा समीम खान, ब्लॉक अध्यक्ष पाली प्रकाश चंद्र निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष करतला विजेंद्र पाटले, ब्लॉक उपाध्यक्ष कटघोरा संदीप जायसवाल, संगठन सचिव प्रहलाद श्रीवास, गजेन्द्र सिंह सुमन, राज लाल मरकाम प्रचार सचिव, दौलत राम कुर्रे सचिव, विनोद श्रीवास, कमलेश्वर भारद्वाज, जीवन बघेल और अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *