भास्कर न्यूज | कोरबा पुरानी बस्ती आदिले चौक कोरबा में परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की 279वीं जयंती रविवार को उल्लास के साथ मनाई गई। जयंती कार्यक्रम के बीच पंथी नृत्य दल ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इससे पहले सतनामी समाज के पुजारी नरेश डहरिया, केएल टंडन ने रीति-रिवाज के साथ जैत खाम की पूजा संपन्न कराई। इसके बाद रिंकू आदिले ने सत्य का प्रतीक ध्वज जैतखाम में चढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर थे। अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद टामेश अग्रवाल ने की। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े, कोरबा सतनामी कल्याण समिति के अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद ईश्वर पटेल, आरडी भारद्वाज उपस्थित रहे। आयोजन के मुख्य आयोजक रवि खूंटे के मार्गदर्शन में जयंती कार्यक्रम प्रतिवर्ष होता है। अतिथियों ने रवि खूंटे द्वारा सामाजिक कार्य करने की प्रशंसा की। नूतन ने कहा निश्चित रूप से मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि मैं परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के जयंती कार्यक्रम में शामिल हुआ। परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी ने कहा है कि मनखे मनके एक समान, शायद यही कारण है कि आज हम सभी वर्ग समुदाय के लोग एक जगह उपस्थित होकर बाबा की जयंती मना रहे हैं। अंत में सतनामी समाज के वरिष्ठ पुष्कर आदिले, मदन आदिले, आनंद खांडे, राधेश्याम आदिले, अदीप खूंटे, देव प्रसाद कुर्रे, कुशल मनहर, राजू आदिले, चंद्रा आदिले, भूपेन टंडन, कामता आदिले ने सतनाम परसादी बांटी।


