महागणपति हवन के साथ पूर्ण हुआ प्रतिष्ठा महोत्सव

कोरबा| एसईसीएल कालोनी सुभाष ब्लाक स्थित अय्यप्पा मंदिर का तीन दिवसीय प्रतिष्ठा दिन महोत्सव आचार्य वरण, देवी पूजा व महागणपति हवन के साथ संपन्न हो गया। मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव में सभी अनुष्ठान संपन्न कराने का दायित्व ब्रम्हश्री उन्नीकृष्णन नम्बूदरी के निर्देशन में आचार्यों ने निभाया। मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रतिष्ठा महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत अंतिम दिवस अष्टाध्रव्य महागणपति हवन सहित अन्य विधान पूरे किए गए। इससे पहले सुबह 6 बजे निर्माल्य दर्शन, और प्रभात फेरी निकाली गई। सोमवार को विशेष रूप से प्रतिष्ठा महोत्सव के परिपेक्ष में मंदिर परिसर में मृत्युंजय हवन और कलशाभिषेक किया गया। इसके बाद भागवत परायण किया गया। पूरे अनुष्ठान के अंतर्गत मांगलिक वेद मंत्र का पाठ किया गया और इसके माध्यम से वातावरण को शुद्धिकृत भी किया गया। मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि भगवान शनिश्वर अय्यप्पा से सर्व कल्याण की कामना इस अवसर पर की गई। दोपहर में अन्नदानम भंडारा किया गया। जिसमें मलयाली समाज सहित विभिन्न समुदाय के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को संध्या आरती के साथ शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम मंदिर के सभागार में हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *