सिंहपोखरिया स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में ट्राइबल ब्लड मैन घायल

बंदगांव| कराईकेला पंचायत अंतर्गत राजकीय बुनियादी विद्यालय कराइकेला में बुधवार को स्कूली बच्चों के लिए बाल मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षकों द्वारा फीता काटकर किया गया।बाल मेला के दौरान गणित रेस, सामान्य ज्ञान (जीके), रंगोली, चित्रकला, मिट्टी व कागज से खिलौना निर्माण, म्यूजिकल चेयर, नृत्य, गायन, चम्मच रेस, बैलून रेस, नाटक, भाषण सहित कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शैलेश महतो, तीरथ जामुदा, अल्पना प्रामाणिक, ललिता महतो, रीना मंडल के अलावा एस्पायर संस्था से पुरुषोत्तम प्रधान, गंगाधर प्रधान एवं प्रियंका मुखी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। चाईबासा | 80 बार रक्तदान करने वाले जमशेदपुर के ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर व झारखंड के वॉलेंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सदस्य राजेश मार्डी मंगलवार को झींकपानी से बाइक से जमशेदपुर आने के क्रम में चाईबासा के नजदीक सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के सामने दुर्घटना मंे घायल हो गए। राजेश के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें राजनगर से पप्पू जारिका के नेतृत्व में जमशेदपुर के सदर अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने दाहिने पैर में प्लास्टर लगा दिया है और आराम करने की सलाह दी है। नोवामुंडी। नोवामुंडी रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर खंभा संख्या 4026 के नीचे एक अज्ञात युवक की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। करीब 26 वर्षीय युवक टाटा स्टील के बटम बीन प्लांट से स्टेशन की ओर जाने वाली तीन पटरी के बीच मंगलवार की रात कट गया। युवक की कमर से शरीर दो टुकड़ों में बंट गया है। नोवामुंडी स्टेशन कर्मियों ने सुबह सात बजे डांगोवापोसी आरपीएफ को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर न पुलिस न ही आरपीएफ जवान पहुंचे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *