सरायकेला | बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरायकेला में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बालक संघ माणिक बाजार, मधुसूदन मेमोरियल पॉली क्लिनिक एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, सरायकेला के संयुक्त सौजन्य से आयोजित हुआ। शिविर का आयोजन 24 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाता स्वेच्छा से भाग लेंगे। रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ. सरजू प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी यशमीता सिंह सहित कई चिकित्सक व गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया जाएगा। खरसावां | कुचाई प्रखण्ड मुख्यालय गणतंत्र दिवस-2026 को लेकर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन के समय निर्धारण कर दिया गया है। प्रखंड कार्यालय में सुबह 8.30 बजे, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 8.45 बजे, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कुचाई में 9 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय कुचाई में 9.15 बजे, कुचाई थाना में 9.35 बजे, कुचाई लैम्पस में 9.50 बजे, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुचाई में 10.10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाऐंगे। उक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने बताया कि कुचाई किसान भवन में आगामी 24 जनवरी को 2 बजे से देश भक्ति थीम पर विभिन्न विद्यालय के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जबकि आगामी 26 जनवरी को झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोपहर 3 बजे बिरसा स्टेडियम कुचाई में पुरूष वर्ग के प्रशासन एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच एक मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वही महिला वर्ग के आंगनबाडी, जेएसएलपीएस, सहिया, नागरिक एकादश के बीच मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सरायकेला | जिले में माध्यमिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह के अध्यक्षता में गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे से समाहरणालय सभा कक्ष में रखी गई है। इस बैठक में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा से जुड़े सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित रहेंगे। जिले में कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर उपायुक्त द्वारा सभी केंद्राधीक्षकों को संबोधित किया जाएगा।


