फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में निशा एंड सहायन ने श्रीजन 5.0 टीम को हराया

भास्कर न्यूज | जैंतगढ़ जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत एस एल पी ब्लैक पटाजैन्त सेलाई साई,में आयोजित भव्य त्रिदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का महा कुंभ बुधवार को संपन्न हो गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि मझगांव विधान सभा के भाजपा पूर्व प्रत्याशी भूषण। पाठ पिंगुवा तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख उपस्थित तेवहीं सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व प्रत्याशी कुसुम केराई युवा आदिवासी महा सभा के केंद्रीय अध्यक्ष ईपिल समद,गब्बर सिंह हेंब्रम मौजूद थे। खेल की शुरुआत अतिथियों द्वारा फाइनल टिम के खिलाड़ियों से परिचय के बाद आरम्भ हुआ। कांटे की टक्कर में निशा एंड सहायन टिम ने श्रीजन 5.0 टिम को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा एक लाख नगद राशि तथा उप विजेता टीम को सत्तर हजार रुपए पुरस्कार दिया गया। वहीं तीसरे स्थान प्राप्त टिम को सांत्वना पुरस्कार के रूप में चार हजार रुपए पुरस्कार दिया गया। वहीं महिला वर्ग में विजेता ड्रेगन फुटबॉल क्लब को एक लाख नगद तथा उप विजेता टीम को सत्तर हजार रुपए पुरस्कार दिया गया। मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस क्षेत्र में हाथियों का आतंक चल रहा है। सतर्क रहें तथा शाम को या रात में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले। हाथियों से उचित दूरी बना कर रहें। उन्होंने युवा वर्गों से कहा कि नशा से दूर रह कर अनुशासन बना कर खेल भावना को बनाए रखें। मौके पर गोपी लागुरी, ममता पुरती, शान्ति सिद्ध, फुलमती सिरका, शंकर चातोम्बा, अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र पिंगुआ, लखींद्र कुमार, रोहित कुमार,कांडे राम पिंगुआ, प्रेम अमित पूर्ति, विकास पूर्ति, हरीश पूर्ति , पंकज प्रधान, कार्तिक प्रधान, आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *