अमृतसर| बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के बराबर है। बुधवार को पूरा दिन धूप खिली रही। इस बीच गुरु नानक स्टेडियम में गणतंत्र दिवस को लेकर छात्रों ने रिहर्सल की । मौसम विभाग के मुताबिक कोल्ड वेव की चेतावनी अभी जारी की गई है। वहीं 22 और 23 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश पड़ने की संभावना है। इन दिनों तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ आंधी की चेतावनी भी दी गई है। 24 और 25 जनवरी को तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक रह सकता है। इन दिनों बिजली गिरने और तेज सतही हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। 26 और 27 को बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वीरवार को पूरा दिन धूप खिली रही, जिससे गणतंत्र दिवस समागम की रिहर्सल में जुटे बच्चों को राहत मिली।


