एलिवेटेड रोड पर पिस्तौल तानकर लूट की कोशिश

भास्कर न्यूज | लुधियाना एलिवेटेड रोड पर तड़के एक एक्टिवा सवार युवक को पिस्तौल दिखाकर लूटने की कोशिश की गई, लेकिन युवक की बहादुरी और समझदारी से बड़ी वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार, दमनप्रीत सिंह एक्टिवा पर सवार होकर फील्डगंज से सब्जी मंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर उसे रुकने का इशारा किया। खतरा भांपते हुए दमनप्रीत ने घबराने के बजाय एक्टिवा की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद लुटेरों ने एलिवेटेड रोड पर उसका पीछा शुरू कर दिया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक बदमाश लगातार उसके पीछे लगे रहे। इस दौरान दमनप्रीत ने भी हिम्मत नहीं हारी और सुरक्षित रास्ते की ओर बढ़ता रहा। जैसे ही वह सलेम टाबरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, वहां मौजूद हलचल और लोगों को देखकर लुटेरों ने रास्ता बदल लिया और फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *