दुधावा| ग्राम माघ का वार्षिक देव फूल बाजार मंडई 23 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यहां माघ शुक्ल पक्ष के बसंत पंचमी के दिन बाबाजी के मंडई का आयोजन किया जाता है। मेला अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच चिरईया ग्राम गारावंडी, जिला कोंडागांव की प्रस्तुति होगी। यह जानकारी ग्राम विकास समिति सचिव परमानंद प्रधान ने दी।


