दुर्गूकोंदल| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल की बैठक 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे विश्राम गृह में आयोजित की जाएगी। जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी ने बताया बैठक में हेमंत ध्रुव उपस्थित रहेंगे। बैठक में एकदिवसीय कांग्रेस पार्टी संगठन के गठन एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।


