भास्कर न्यूज | कांकेर 22 जनवरी गुरुवार को नए बस स्टैंड डोम में व 24 जनवरी को वंदे मातरम् स्थल पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन की जानकारी देने आयोजित प्रेस वार्ता में राजेंद्र मिश्रा और अनूप शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को होने सम्मेलन के मुख्य वक्ता टोपलाल वर्मा व विशेष अतिथि गुरुदेव सत्यनारायण बाबा, कोटेश्वर धाम होंगे। 24 जनवरी को होने वाले सम्मेलन के मुख्य अतिथि भगवताचार्य गौरव शर्मा, मुख्य वक्ता प्रांत मंत्री विश्व हिन्दू परिषद पूर्णेद्र सिन्हा, प्रमुख संस्थापक गायत्री शक्ति पीठ कांकेर बिसानाथ कोड़ोपी होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य बताते कहा की हिन्दू समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक चेतना बढ़ाने और सामाजिक, धार्मिक मूल्यों के प्रचार के लिए किया जा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तृतीय वर्षगांठ पर शहर में विविध आयोजन होंगे। इससे पहले 21 जनवरी को बाइक रैली निकाली गई। आमापारा में शिव मंदिर के पास भी पूजन हवन होगा। पुराना कम्युनिटी हाल में भंडारा सुबह 11 बजे से शुरू होगा।


