कांकेर| जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोड़ेजुंगा में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 23 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 181 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी बीआर ठाकुर ने बताया कैंप में सिक्युरिटी गार्ड के 50 पद, फायर मेन के 20 पद, फुड पैकिंग के 25, हैवी वाहन चालक के 10, होम केयर टेकर के 50 और शिक्षक प्राइमरी, मिडिल, हायर सेकंडरी स्कूल, स्पोर्टस के 26 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक कैम्प में उपस्थित होकर ई-रोजगार के पोर्टल पर अपना संपूर्ण बायोडाटा के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।


