कांकेर| ग्राम कोटेला में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मानस महोत्सव का आयोजन 31 जनवरी से किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत एक दिन पूर्व 30 जनवरी को कलश शोभायात्रा व देव स्थापना के साथ होगी। प्रथम दिवस के अतिथि सरपंच टिकेश्वरी मोनू शोरी, मनोज कुमार पटेल, जनपद सदस्य रमशीला मंडावी, आदि होंगे। प्रथम दिवस जय सरस्वती मां रामायण एवं गाड़ा बाजा पाटी कोटेला, जय बजरंग मानस परिवार सेनचुवा, जय मां शीतला बस्तरिया मानस परिवार, जय मां कर्मा महिला मानस परिवार फरसिया, गुरु गीता मानस परिवार ईमलीपारा नरहरपुर, दाई के दुलार मानस परिवार कन्हारपुरी बालोद प्रस्तुति देंगी।


