अजीम प्रेमजी ने कहा- झारखंड विकास के प्रति गंभीर, संगठित प्रयास सराहनीय

रांची वर्ल्ड एकोनॉमिक फोरम,दावोस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का प्रतिनिधिमंडल दौरे पर है। इस दौरान विप्रो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के चेयरमैन अजीज प्रेमजी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि झारखंड अपने विकास के लिए गंभीर और संगठित प्रयास कर रहा है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन झारखंड में एक मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना कर रहा है, जो एक बहुत बड़ा निवेश है। झारखंड सरकार से हमें निरंतर सहयोग मिला है। वे भारत और दुनिया भर के निवेशकों का स्वागत करते हैं कि वे झारखंड में निवेश करने पर विचार करें। मालूम हो कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा रांची के इटकी में एक विश्वविद्यालय, 1300 बेड का अस्पताल, एक मेडिकल कॉलेज तथा एक स्कूल की स्थापना की जा रही है, जो राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्रालि. के एमडी सिद्धार्थ जैन ने कहा कि झारखंड में हमने ₹1200 करोड़ से अधिक का निवेश िकया है। यह निवेश हमारे विश्वास को दर्शाता है कि झारखंड एक विश्वसनीय भागीदार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *