भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़ जेएससी पांडूदा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब गोटाशिला फुटबॉल टीम ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोटाशीला की टीम ने प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस प्रतियोगिता में ब्लैक टाइगर फुटबॉल टीम उपविजेता रही, जबकि वंदेभारत फुटबॉल टीम ने तीसरा और बांडेड लाइन फुटबॉल टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। विजेता गोटाशीला फुटबॉल टीम को 30 हजार रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। उपविजेता ब्लैक टाइगर फुटबॉल टीम को 20 हजार रुपये, जबकि तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल भावना से आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान परशुराम दूदू, सुधीर टुडू, रामदास टुडू, धीरेंद्र नाथ पाल, मुखिया चंपा रानु मुर्मू, चैतन मुर्मू सहित कई जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी मौजूद थे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्थानीय युवाओं की अहम भूमिका रही।


