सेवा ही धर्म नामक संस्था ने असहाय मरीज को इलाज को लेकर भेजवाया प. बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल

भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़ पावड़ा, नरसिंहगढ़ गांव के गरीब बीमार मानिक नामाता (50) को सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था धालभूमगढ़ के सहयोग से इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिला अस्पताल भेजा गया। सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था धालभूमगढ़ के नौशाद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि मानिक नामाता पेंटिंग का काम करते थे। कुछ दिन पहले काम के दौरान गिर जाने से उनका एक हाथ टूट गया। अत्यंत गरीबी के कारण वे अपने टूटे हाथ का इलाज नहीं करा सके और घर पर ही रहने को मजबूर थे। समय के साथ उनकी हालत और भी बिगड़ती गई और शरीर बहुत कमजोर हो गया। मानिक नामाता की पत्नी ने सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था धालभूमगढ़ के संस्थापक नौशाद अहमद से संपर्क करते हुए जानकारी देते हुए सहयोग का मांगा। स्थिति को देखते हुए तत्काल सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था धालभूमगढ़ कि ओर से निजी एम्बुलेंस से झाड़ग्राम हॉस्पिटल भेजा गया। इसके लिए संस्था की ओर से आर्थिक सहयोग भी किया गया। मानिक नामाता का परिवार अत्यंत गरीब है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *