बोकारो | बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बुधवार को ग्रुप डी का चौथा मैच खेला गया। चास कॉलेज चास के मैदान में गोड्डा ने कोडरमा की टीम को 8 विकेट से पराजित कर दूसरी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा की टीम ने 27.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 78 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से सर्वाधिक 57 रन हार्दिक कुमार ने बनाए। गेंदबाजी में गोड्डा की ओर से अर्पित आनंद ने 24 रन देकर व अर्जुन मंडल ने 17 रन देकर 3-3 विकेट लिए। जबकि अभिषेक कुमार को दो सफलता मिली। जवाबी पारी खेलते हुए गोड्डा ने जीत के जरूरी 79 रन 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर बना लिए।


