सड़क दुर्घटना में 1 छात्र की मौत, दो घायल, भर्ती

भास्कर इनसाइट बुधवार की शाम बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के रिलायंस होटल के सामने एक बाइक सवार ने साइकिल सवार छात्र को बचाने के दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को टक्कर मार दिया। इस हादसे में रीतुडीह निवासी आयुष शर्मा (16) की मौत हो गई। जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुलेट बाइक सवार ने साइकिल वाले को बचाने में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर (जेएच09बीई-9226) में जा घुसे। स्थानीय लोगों ने जांच किया तो आयुष को मृत पाया, जबकि दो अन्य छात्रों की सांस चलते देख उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बाइक नया मोड़ से उकरीद मोड़ की ओर जा रही थी। बाइक पर रीतुडीह निवासी शंभू शर्मा का पुत्र आयुष कुमार, सेक्टर-2ए आवास संख्या 3-156 निवासी देवाशीष कुमार का 15 वर्षीय पुत्र आयुष राज और जैनामोड़ निवासी कमल कुमार का 14 वर्षीय पुत्र हनी राज सवार थे। इसी बीच एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दिया। मृतक का फाइल फोटो सड़क के किनारे जहां-तहां खड़ी रहती है बड़ी गाड़ियां बोकारो में नेशनल हाइवे के अलावा नया मोड़, उकरीद मोड़ समेत अन्य स्थानों पर ट्रक, बस आदि भारी वाहन सड़क के ​िकनारे पार्क किया रहता है। हाल ही में डीसी ने सड़क सुरक्षा की बैठक में ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। वहीं चास में हाइवे पर ट्रकों को पार्क किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *