बोकारो | इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित देश की सर्वप्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) बुधवार को बोकारो में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। पहले दिन यहां बनाए गए दोनों ही केंद्रों पर दोनों पालियों को मिलाकर कुल 707 में से 676 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 31 अनुपस्थित रहे। एनटीए के सिटी कोआर्डिनेटर एवं डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त शुरू हुई। चिकसिया चास में डॉ. एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के समीप बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आईसीटी सेंटर में बने केंद्र में पहली पाली में 135 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।


