मामरकुदर में कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न बछिया प्रदर्शनी लगी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग बोकारो द्वारा गाय और भैंस के नस्ल में सुधार लाने के लिए मामरकुदर में काफ रैली का आयोजन किया गया। इसमें उत्पादकता में वृद्धि, कृत्रिम गर्भाधान के प्रति पशुपालकों में जागरुक किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीय उप-मुखिया शत्रुघ्न महतो, पशुचिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आलोक कुमार, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी चास डॉ. अजित शरण, पशुचिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुंद्रिका दास, डॉ. आभा कुमारी व कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के प्रखंड नोडल पदाधिकारी डॉ जावेद अख्तर ने किया। समारोह में कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न बछिया के महत्व, उसके पालन-पोषण, टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं की उपयोगिता, मोबाइल वेटनरी सेवा 1962 की महत्ता पर पशुपालकों को विस्तृत जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से तीन बेहतर बछिया को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार पशुपालक रूपलाल महतो, यशोदा देवी व खलील अंसारी को दिया गया, वहीं 7 अच्छी बछिया के पशुपालक को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पशुपालकों को उनकी बछिया के लिए मुफ्त विभिन्न उपयोगी दवा का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *