नेशनल स्कूल गेम्स में जपनीत कौर ने जीता गोल्ड मेडल

अमृतसर| रांची (झारखंड) के वेलोड्रोम में आयोजित 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स (साइकिलिंग ट्रैक) प्रतियोगिता में जपनीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता। होली हार्ट प्रेजीडेंसी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा जपनीत कौर ने विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए साइकिलिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें गोल्ड मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। स्कूल लौटने पर चेयरमैन विजय सेठ ने छात्रा को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की निर्देशिका अंजना विजय सेठ, डायरेक्टर विक्रम सेठ और प्रिंसिपल शिल्पा विक्रम ने भी छात्रा को उसकी मेहनत और प्रतिभा के लिए बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *