अमृतसर | एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर एसजीपीसी डेलीगेशन ने वरिष्ठ उपप्रधान रघुजीत सिंह विर्क के नेतृत्व में दिल्ली सीपी से मुलाकात की। उन्होंने गुरु साहिबान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां मामले में दिल्ली की पूर्व सीएम एवं आप नेत्री आतिशी के खिलाफ एफआरआई दर्ज करने की मांग की। डेलीगेशन में जूनियर उपप्रधान बलदेव सिंह कल्याण, कार्यकारिणी सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर, हरियाणा सिख मिशन इंचार्ज सुखविंदर सिंह और दिल्ली सिख मिशन इंचार्ज मनवीत सिंह शामिल रहे। ज्ञापन में कहा गया कि 6 जनवरी को पूर्व सीएम आतिशी ने विस में गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर सिखों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।


