पंजाब सरकार ने पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म करने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू कर दिया है। अभियान को लेकर गुरदासपुर जिला पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब गुरदासपुर पुलिस ने पाकिस्तान से आए जर्मन मेड 30 बोर के 5 पिस्टल और 7 मैगजीन समेत एक हथियार सप्लायर युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह निवासी गांव उपली थाना संगरूर है। डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि बॉर्डर पार पाकिस्तान से आए पीएक्स-5 30 बोर के विदेशी पिस्टल और मैगजीन समेत अर्शदीप को सूचना पर काबू किया गया है। फिलहाल अभी यही पता चला पाया है कि उसने यह पिस्टल आगे किसी गैंगस्टर को सप्लाई करने थे, जिससे पंजाब का माहौल खराब किया जा सके। पुलिस के अनुसार अर्शदीप पर पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। अर्शदीप सिंह ने दुबई में एक डेढ़ साल काम किया है और कुछ समय पहले पंजाब वापस आया है। दुबई में ही उसके गैंगस्टरों से तार जुड़े थे, जिस कारण वह पंजाब आ गया और कम समय में अधिक पैसे कमाने के चक्कर में हथियारों की डिलहवरी लेने संगरूर से गुरदासपुर आया था। स ने उसे हथियारों समेत काबू कर लिया।


