लुधियाना में पार्क में सैर कर रहे वांटेड अपराधी की गोली मारकर हत्या की

लुधियाना के जमालपुर इलाके में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रीन पार्क में सैर कर रहे एक वांटेड अपराधी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रदीप उर्फ बिल्ला निवासी राम नगर, भामियां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रदीप के खिलाफ पहले से करीब छह आपराधिक मामले दर्ज थे। वह कई मामलों में वांटेड चल रहा था। प्रदीप बिल्ला पार्क में टहलने आया था और उसके साथ दो लड़कियां भी मौजूद थीं। इसी दौरान काली स्कूटी से आए तीन हमलावरों ने पार्क में आकर उस पर फायरिंग कर दी। एक ही गोली चली, जो बिल्ला के सिर के दाईं तरफ से आर-पार हो गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बिल्ले के परिवार में उसकी एक बड़ी बहन, भाई और माता-पिता हैं। पास में ही खड़े बुजुर्ग ने बताया की उन्हें पहले पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन बाद में पता चला कि गोली चली है। वारदात के बाद हमलावर स्कूटी से फरार हो गए, जिनकी तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। जमालपुर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पास भी एक रिवॉल्वर थी। उन्होंने बताया कि प्रदीप के साथ मौजूद दोनों लड़कियां गोली लगने के बाद फरार हो गईं। पुलिस को करीब साढ़े चार बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं राम नगर में साधू सिंह के बेटे मेजर के साथ यह व्यापार करता था। दोनों के बीच में नशे को लेकर विवाद भी पहले हो चुका था। पुलिस के अनुसार प्रदीप बिल्ला लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसे पकड़ने के लिए बुधवार को भी अलग-अलग टीमोें द्वारा दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान उसकी हत्या की सूचना आई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। बिल्ला के दोस्तों व परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी किन लोगों से रंजिश थी। डीसीपी जसकिरणजोत सिंह तेजा का कहना है की सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए हैं। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द उन्हें ट्रेस कर लिया जाएगा। प्रदीप पर पहले भी दर्ज हैं कई मामले प्रदीप (फाइल फोटो)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *