गुरशरण छीना बने पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन चेयरमैन

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने विभिन्न बोर्डों, कार्पोरेशनों और आयोगों में 14 नेताओं को चेयरमैन व वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंजूरी के बाद नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। सूची के अनुसार गुरशरण सिंह छीना को पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन अमृतसर का चेयरमैन बनाया गया है। वाइस चेयरमैन पदों पर भी कई नियुक्तियां की गई हैं। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी से काम कर रंगला पंजाब बनाने में योगदान देने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *