आदित्य रोपड़ और वरजीत पटियाला के होंगे डीसी

पंजाब में बुधवार को 20 आईएएस व 6 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। यह आदेश चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा ने जारी किए हैं। आदित्य डेचलवाल को नगर निगम कमिश्नर, लुधियाना से तबादला कर डीसी रूपनगर तैनात किया गया है। इसी तरह से वरजीत वालिया को डीसी रूपनगर से डीसी पटियाला की जिम्मेदारी दी गई है। हरप्रीत सिंह को अतिरिक्त सचिव, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता से तबादला कर डीसी बरनाला लगा दिया है। गुलप्रीत सिंह औलख को विशेष सचिव, राजस्व एवं पुनर्वास से तबादला कर डीसी नवांशहर तैनात कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *