भास्कर न्यूज | लुधियाना गोवा सरकार द्वारा संचालित व लोगों के दिल को जीतकर पहली मनपसंद बन चुकी राजश्री 50 वीकली लॉटरी मे जीते हुए पहले ईनाम का पुरस्कार वितरण समारोह आज लुधियाना मे राजश्री लॉटरी ब्रांच मे हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर कंपनी के अधिकारी राजकुमार वर्मा, भगत सिंह पंवार और नीलेश वोरा ने विजेता पटियाला निवासी मनोज शर्मा, अंजु शर्मा व बुडलाडा निवासी कुलदीप कौर, हरदीप कौर व संदीप सिंह को सिरोपा डाल कर व फूलों का गुलदस्ता व जीती हुई राशि का बैंक ड्राफ्ट दे कर विजेता को सम्मानित कर बधाई दी। राजश्री 50 वीकली लॉटरी ने पूरे किए एक हजार से भी ज्यादा दिन व 13 लाख से भी ज्यादा के भाग्यशाली विजेताओं ने 32 करोड़ से भी ज्यादा की रकम जीत कर मालामाल बन चुके हैं। बता दें कि रोजाना इस लॉटरी में मात्र 50 रुपए में 21 लाख रुपए जीतने का सुनहरा मौका रहता है। इसका ड्रॉ रोजाना शाम 7.30 गोवा मे आम पब्लिक व सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला जाता हैं जोकि यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव कहीं भी देखा जा सकता है। राजश्री 50 वीकली लॉटरी पंजाब के सभी लॉटरी काउंटर पर उपलब्ध है। यह पूर्ण रूप से गोवा सरकार द्वारा मंजूरशुदा सरकारी लॉटरी है।


