वेलस्पन वर्ल्ड झारखंड के प्लास्टिक उद्योग में 300 करोड़ निवेश करेगा

स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) में झारखंड ने औद्योगिक निवेश, तकनीकी सहयोग और वैश्विक बाजार तक उत्पादों की पहुंच के लिहाज से कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन और वेलस्पन वर्ल्ड के संस्थापक सह चेयरमैन बीके गोयनका के बीच बैठक हुई। इसमें वेलस्पन वर्ल्ड ने झारखंड में प्लास्टिक उद्योग के क्षेत्र में लगभग ₹300 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा। राज्य प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी को देवघर के प्लास्टिक पार्क की जानकारी दी। वहां उपलब्ध आधारभूत संरचना और निवेश संभावनाओं से अवगत कराया। सहमति बनी कि वेलस्पन की एक टीम जल्द ही झारखंड का दौरा करेगी। टीम स्थल निरीक्षण और विस्तृत अध्ययन के बाद निवेश प्रस्ताव को अंतिम रूप देगी। वेलस्पन वर्ल्ड ने राज्य में क्रिटिकल मिनरल्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी निवेश की संभावनाओं में रुचि जताई है। प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद स्थित लॉजिस्टिक पार्क, राज्यभर में उपलब्ध वेयरहाउसिंग एवं स्टोरेज सुविधाओं की जानकारी साझा की। -शेष पेज 9 पर हेमंत से ग्लोबल रिटेल आउटलेट कंपनी लूलू ग्रुप के फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर यूसुफ अली ने मुलाकात की। उन्होंने झारखंड के कृषि आधारित उत्पादों, वनोत्पाद और स्थानीय वस्तुओं को आउटसोर्स करने का प्रस्ताव दिया। इसका उद्देश्य झारखंड के उत्पादों को देश और दुनिया के बाजार तक पहुंचाना है, जिससे किसानों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और वनोत्पाद से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिल सके। लूलू ग्रुप ने झारखंड में उत्पादित उन वस्तुओं में रुचि दिखाई है, जो उनकी वैल्यू चेन में आती हैं। संभावनाओं का अध्ययन करने के लिए लूलू ग्रुप का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल झारखंड का दौरा करेगा। दावोस में झारखंड की खनिज ताकत ने खींचा वैश्विक ध्यान डब्ल्यूईएफ में झारखंड प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचते ही महसूस हुआ कि राज्य की खनिज संपदा और क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर दुनिया में उत्सुकता है। कई अंतरराष्ट्रीय निवेशक और उद्योग जगत के प्रतिनिधि सीधे झारखंड से जुड़ने के अवसर तलाशते दिखे। लूलू ग्रुप के एमडी यूसुफ अली ने झारखंड में निवेश के लिए रुचि जताई। उनका कहना था कि राज्य में औद्योगिक विकास की संभावनाएं पर्याप्त हैं। माइनिंग और क्रिटिकल मिनरल्स सेक्टर में अवसर मजबूत हैं। नेशनल यूएस-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स की फाउंडर एंड सीईओ पूर्णिमा वोरीया के साथ भी खनिज संसाधनों और औद्योगिक अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। कल्पना सोरेन को मिला डब्लूईएफ सम्मान… वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में गांडेय की विधायक व विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना मुर्मू सोरेन को ‘डब्लूईएफ बैज’ से सम्मानित किया गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सर्वोच्च सम्मान ‘व्हाइट बैज’ प्रदान किया गया था। यह सम्मान संदेश देता है कि झारखंड केवल संसाधनों से समृद्ध राज्य नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने वाला राज्य बन रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *