ग्रामसभा कल, 15 प्रमुख विषयों पर की जाएगी चर्चा

बैकुंठपुर| पंचायतों में तीन माह में कम से कम एक ग्रामसभा आयोजित करना अनिवार्य है। इसके तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 23 जनवरी को ग्रामसभा होगी। ग्राम पंचायत मुख्यालयों व आश्रित ग्रामों में पूर्व समय-सारिणी बना अफसर-कर्मियों को जिम्मेदारी दी है। इस ग्रामसभा में शासन द्वारा तय 15 प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी, जिनमें पारदर्शिता, जवाबदेही, जनभागीदारी, पिछले संकल्पों की समीक्षा, तिमाही आय-व्यय की अनुमोदन प्रक्रिया, संपत्ति कर दर निर्धारण और कर संग्रहण, आवारा पशु प्रबंधन, मुक्तिधाम की सफाई, शौचालय विहीन परिवारों की पहचान, सामुदायिक शौचालयों का रखरखाव और ओडीएफ प्लस ग्राम प्रस्ताव शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *