अंबिकापुर | विशुनपुर इलाके के युवक से ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान एक लाख 77903 रुपए की ठगी हो गई। नितिश टोप्पो ने 13 जनवरी को गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि ठगी की रकम एचडीएफसी बैंक के खाते में ट्रांसफर कर निकाली थी। टीम पश्चिम बंगाल गई और खातेदार बेलगढ़िया परगना निवासी असीम राय 35 वर्ष को गिरफ्तार कर अंबिकापुर ले आई। आरोपी का स्टूडियो है। इसकी देखभाल करने वाले एक व्यक्ति ने उसके खाते में ऑनलाइन डिपाजिट किया था।


