हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास से शनिवार को लापता टूरिस्ट का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इससे पहले केलांग में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत पहाड़ी से गिरने से हुई है। बता दें कि बीते कल दोपहर के वक्त उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी आकाश यादव पुत्र ज्ञानेद्रा यादव निवासी शाहपुर बाहेंता का शव अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल की पहाड़ियों पर मिला था। उसकी तलाश में जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय निवासियों का एक रेस्क्यू दल गठित किया गया। दो दिन की तलाश के बाद शव मिल पाया। 17 जनवरी से लापता था आकाश यादव आकाश यादव 17 जनवरी से लापता था। वह अपने छोटे भाई और तीन अन्य दोस्तों के साथ घूमने आया था। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से वह पहाड़ी पर चढ़ गया। इसके बाद वह लापता हो गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने सीमा सड़क संगठन (BRO) को सूचना दी। BRO ने पुलिस को आकाश दीप के लापता होने की जानकारी दी। नॉर्थ पोर्टल की पहाड़ियों पर मिला शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केलांग अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां पर मृतक के दोस्तों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवा दिया गया।


