वेस्ट हलका: सड़कें, गलियां टूटी, सालों से सुनवाई नहीं

अमनदीप सिंह | अमृतसरपश्चिमी हलके के अधीन आती वार्ड 2 के इलाका रणजीत विहार में लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इलाके में तारों के जाल आम रूप से बिखरे हुए हैं। जो हादसे का कारण बन सकते हैं। वहीं इलाके में आवारा कुत्तों की तादाद भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। आवारा कुत्ते आए दिन छोटे बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाते हैं। इसके साथ ही वार्ड में गली नंबर 6 भी टूटी हुई है। वहीं इसी इलाके की गली नंबर 2 से बाइपास को निकलते सड़क पर भी गड्ढे हैं। लोगों का कहना है कि कहने को उनका इलाका पाश एरिया में गिना जाता है। लेकिन मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। विधायक 4 साल में 50 गज की गली नहीं बना पाए हैं। लोगों ने नगर निगम और वार्ड पार्षद से मांग की है कि इलाके की समस्याओं को पबल के आधार पर हल किया जाए। पार्षद अमरजीत सिंह ने कहा कि इलाका रंजीत विहार में वह लोगों की समस्याओं को आए दिन सुनते रहते हैं। इलाके में कुत्तों की नसबंदी करवाई गई है। जो सड़के टूटी है उनका पैच वर्क जल्द करवाया जाएगा। इसके साथ ही एक गली बन रही है। पूर्व पार्षद जतिंदर कौर ने कहा कि वह इसी इलाके से पिछली बार पार्षद थी। इलाके में उनके द्वारा सीवरेज और पाइपलाइन बिछाई गई थी। लोगों की समस्या का हल किया गया था। लोग आज भी उन्हें बताते हैं की पार्षद की ओर से वार्ड में समस्याओं का हल नहीं किया जा रहा। विनोद कुमार निवासी रणजीत विहार ने बताया कि वार्ड में आवारा कुत्तों की भरमार काफी है। आए दिन आवारा कुत्ते लोगों को काटते रहते हैं। सड़के भी जगह-जगह से टूटी हैं। सरबजीत सिंह निवासी रणजीत विहार ने बताया कि गली नंबर 6 में काफी जगह पर गड्ढे है। सड़क को पीछे की साइड में बनाना शुरू किया गया है लेकिन 1 महीने से काम बंद पड़ा है। किरण रानी निवासी रणजीत विहार ने बताया कि इलाके में तारों के जाल काफी बिखरे हुए हैं, इसका समय रहते हल किया जाए नहीं तो कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। गली नं. 2 से बाइपास को को जाती सड़क। गलियों में आवारा कुत्ते। इलाके में लटकती बिजली का तारें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *