राम बाग बाजार… कटड़ा बग्घियां रोड पर गड्ढे

अमृतसर| राम बाग बाजार से कटड़ा बग्घियां को जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। इस सड़क पर जगह-जगह कई बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले लंबे समय से सड़क पर किसी भी प्रकार का पैच वर्क नहीं किया गया है। इसी लापरवाही के कारण सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। कई बार लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। -राजेश कुमार निवासी रामबाग बाजार।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *