भास्कर न्यूज | बाड़मेर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान का 64वां कर्तव्य बोध दिवस का उप शाखा फागलिया का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तरला में सम्पन्न हुआ। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला मंत्री सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि उप शाखा स्तरीय बोध दिवस आयोजन में मुख्य वक्ता संदर्भ व्यक्ति हनुमान राम गोदारा तथा पर्यवेक्षक फागलिया सभाध्यक्ष देदाराम की उपस्थिति में हुआ। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और समाज के प्रति नागरिक कर्तव्यों का गहन मंथन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हनुमानराम गोदारा ने भारत के गौरव शाली इतिहास की विभिन्न घटनाओं और कहानियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शक्तिसिंह ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी राष्ट्र की आधारशिला है। यदि हम अपनी गौरवशाली विरासत से प्रेरणा लेकर संस्था समाज और एक राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन करें तो भारत को पुनः विश्व का नेतृत्व करेगा। वहीं उपशाखा गडरारोड के कार्यक्रम का आयोजन हरसाणी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरधरसिंह ने हमारा विद्यालय, हमारा तीर्थ विषय पर बोलते हुए शिक्षकों को अपने कर्तव्य और सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष कानसिंह खारा ने की। वहीं रामसर उप शाखा का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर रामसर में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता पदम सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीणसिंह राव ने की। फागलिया उप सभा अध्यक्ष शैतानसिंह, श्यामसिंह, सरदार सिंह , नखत सिंह, फागलिया उप शाखा मंत्री प्रेमदान , रामसर अध्यक्ष नरेश सोनी, भोपालसिंह, भरतदान, लूणकरण गर्ग, श्रेणीदान चारण, श्रवण विश्नोई, प्रेमदान चारण आदि मौजूद रहे।


