बाड़मेर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम साविष्कार की बाड़मेर इकाई की ओर से राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में स्टार्टअप उड़ान फ्रॉम आइडिया टू इंपेक्ट सेमिनार आयोजन किया गया। जिसमें वक्ता के रूप में युवा नेता दीपक कड़वासरा, युवा उद्यमी जसपाल सिंह डाभी, प्रांत साविष्कार संयोजक नेहा सोनी, सीए जितेन्द्र बोथरा , महाविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी हिमांशु दवे उपस्थित रहे। युवा नेता दीपक कड़वासरा ने स्टार्टअप की महत्ता बताते हुए युवाओं को अधिक से अधिक स्टार्टअप आइडिया पर काम करने का आग्रह किया। जसपाल सिंह डाबी ने अपने उद्यमी बनने की यात्रा पर आने वाली चुनौतियां पर प्रकाश डाला। प्रांत साविष्कार संयोजक नेहा सोनी ने साविष्कार की संरचना एवं उद्देश्य के बारे में बताया। सीए जितेन्द्र बोथरा ने स्टार्टअप इंडिया की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम संयोजक हिमांशु दवे ने ज्ञापित किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कर्णपाल सिंह कोटड़ा, विभाग संगठन मंत्री पवन ऐचरा, प्रांत सहमंत्री विजय शर्मा, जिला संयोजक दीपू चौहान, एक राष्ट्र एक चुनाव के संभाग सहसंयोजक निम्बाराम प्रजापत, महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रो. बालकिशन खत्री, विनोद टाक मौजूद रहे।


