आवारा कुत्तों का आतंक : नागरा में महिला को काटा, 5 टांके लगे

भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर की गलियों में आवारा कुत्तों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नागरा पिंड इलाके का है, जहां शाम के समय घर से निकली एक महिला आवारा कुत्ते के हमले का शिकार हो गई। कुत्ते ने महिला को बुरी तरह काटा कि उसे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा। यहां पर इलाज के दौरान महिला की टांग में पांच टांके लगाए गए। चिकित्सकों के अनुसार अब महिला की हालत में सुधार है, और घर भेज दिया है। नागरा पिंड निवासी 42 वर्षीय सूरती देवी शाम करीब साढ़े छह बजे घर के पास टहल रही थीं। कुत्ते ने महिला की टांग को अपने जबड़ों में जकड़ लिया, जिससे गहरे जख्म हो गए। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और बमुश्किल कुत्ते को भगाया। मौके पर पहुंचे महिला के पति रमेश तुरंत उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। कागजों तक सीमित नसबंदी अभियान इस घटना ने एक बार फिर नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों ने कहा िक शहर के हर मोहल्ले में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन निगम का नसबंदी अभियान केवल फाइलों तक सीमित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *