लारेंस रोड… चौक पर गड्ढा, दोपहिया चालकों को खतरा

अमृतसर| शहर के व्यस्त लारेंस रोड चौक पर माल रोड की ओर जाने वाले किनारे पर एक बड़ा गड्ढा बन गया है। गड्ढे के साथ सड़क का किनारा भी काफी हद तक टूट चुका है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा लगातार बना हुआ है। रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढा साफ दिखाई नहीं देता। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। -करण, निवासी लारेंस रोड

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *