अमृतसर| कटरा शेर सिंह स्थित मेडिसिन मार्केट में बने सार्वजनिक शौचालयों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में दुकानदार और ग्राहक आते हैं, लेकिन सफाई और रखरखाव की भारी कमी साफ दिखाई देती है। शौचालयों में गंदगी फैली हुई है, पानी की उचित व्यवस्था नहीं है और बदबू के कारण लोगों का वहां रुकना मुश्किल हो जाता है। कई जगह टूट-फूट भी नजर आती है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सफाई करवाई जाए और नियमित रखरखाव की व्यवस्था की जाए। -एसपीएस मैलोडी निवासी अजनाला रोड।


