अमृतसर| कस्टम चौक में सड़क की हालत खराब है। सड़क के एक साइड से बजरी निकल चुकी है, जिस कारण वहां से गुजरने वाले वाहन फिसल रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। बजरी निकलने के कारण सड़क पर बनी सीवरेज की होदी का ढक्कन भी साफ नजर आ रहा है, जो अब सड़क के लेवल से ऊपर आ गया है। यह ढक्कन न केवल वाहन चालकों के लिए बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी ठोकर का कारण बन सकता है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं करवाई तो यहां किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। – नवजीत सिंह निवासी मॉल रोड।


