डूंगरी बांध को रद्द करने की मांग को लेकर करीब सौ से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों ने बुधवार को ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए अजनोटी मीणा हाई कोर्ट पर सभा की। सर्व समाज के वक्ताओं ने डूंगरी बांध को रद्द करने की मांग पर जोर दिया। दोपहर को जब ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए किसान जिला मुख्यालय की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया जिससे पुलिस की कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर तनाव की स्थिति बन गई। बाद में अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। इस मामले में कलेक्टर कानाराम ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसान संघर्ष समिति के साथ प्रशासनिक वार्ता के दौरान अजनोटी मीणा हाई कोर्ट पर रुकने की सहमति बनी थी। फिर भी कुछ लोगों ने जान-बूझकर शहर में ट्रैक्टरों को घुसाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया।


