बाड़मेर | बाड़मेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलानियों का तला में कार्यरत शारीरिक शिक्षक हरीश चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली है। उनको 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन 19 वर्ष छात्र वर्ग में भाग लेने वाली राजस्थान टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया। शिक्षा विभाग बीकानेर निदेशालय की ओर से यह जिम्मेदारी उन्हें 30 जनवरी से 3 फरवरी तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता के लिए सौंपी गई।


