बाड़मेर | बाड़मेर आगार में रिटायर्ड एम्प्लॉईज एसोसिएशन शाखा बाड़मेर की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। इस दौरान पूर्व बैठक की प्रगति रिपोर्ट एवं आगामी निर्णयों की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान बाड़मेर शाखा स्तर पर मुख्य प्रबंधक को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके पश्चात कानाराम डूडी एवं रायसिंह का माल्यार्पण कर बहुमान किया गया। बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव हरगोविंद शर्मा ने 28 दिसंबर को प्रदेश कार्यसमिति में लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए प्रत्येक आगार में शाखा स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बाड़मेर आगार के कार्यशाला गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष आवश्यक है। अधिकार बिना संघर्ष के नहीं मिलते। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष, रिटायर्ड एम्प्लॉईज एसोसिएशन बाड़मेर आत्माराम पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मंज़ूर कुरैशी, कुठला खान आदि मौजूद रहे।


