भास्कर न्यूज | जालंधर डीबीए पटियाला द्वारा आयोजित पटियाला टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी डीबीए के सचिव एडवोकेट रोहित गंभीर व कार्यकारी प्रधान राम छाबड़ा व संयुक्त सचिव साहिल मल्होत्रा को सौंपी गई। पूर्व प्रधान आदित्य जैन ने कहा-बार की टीम के क्रिकेट के मैदान अच्छे प्रदर्शन का नतीजा है यह टॉफी। इस मौके पर डीबीए लायंस के कैप्टन एडवोकेट विनय शर्मा, चेयरमैन सुमित शर्मा उप कप्तान, सचिन शर्मा और टीम के मेंबर्स अजय, निशांत, सौरभ, धीरज, निर्मल, अक्ष, साहिल हांडा, कार्तिक, नवदीप, सनी, साहिल गुप्ता, सैंडी, संदीप कुमार, हेमंत, जश्नीव व शिवम उपस्थित थे।


